Jhabua Times News

8 जून को कलेक्टर कार्यालय का घेराव नियम विरुद्ध जारी उपयंत्रियों के प्रभार आदेश निरस्त न होने के विरोध में



झाबुआ टाइम्स 

झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल जसवंतसिंह भाबर ने जिला प्रशासन को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि मनरेगा एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के तहत उपयंत्रियों के प्रभार में किए गए फेरबदल नियम विरुद्ध हैं। आरोप है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आदेश दिनांक 13 नवंबर 2024 के नियमों का पालन किए बिना तथा जिला पंचायत अध्यक्ष के अनुमोदन के बिना आदेश जारी किए गए।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में दिए गए ज्ञापन और चेतावनी के बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा उक्त आदेश निरस्त नहीं किए गए हैं, जिससे जनप्रतिनिधियों में भारी नाराजगी है।

इसी के विरोध में 8 जून 2026 को जिला कलेक्टर कार्यालय झाबुआ पर जिले के समस्त त्रि-स्तरीय पंचायत पदाधिकारी, जिला एवं जनपद सदस्य तथा सरपंच संगठन विशाल धरना-प्रदर्शन और घेराव करेंगे।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान यदि कानून व्यवस्था की स्थिति बनती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

— Jhabua Times #jhabua #जिला #district #police #collector 

Post a Comment

Previous Post Next Post